हापुड़, सीमन (ehapurmews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की जिंदल फैक्ट्री के पास कार और कैंटर की भिड़ंत में एक कार सवार की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क हादसा मंगलवार का है जब एक कार दिल्ली से हापुड़ की ओर आ रही थी। जैसे ही गाड़ी जिंदल स्थित फैक्ट्री के पास पहुंची तो आगे चल रहे कैंटर से गाड़ी की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसा इतना जोरदार था कि एक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची जिसने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि समीर निवासी सिविल लाइन दिल्ली, सोहम, कृष्ण, कार्तिक और हनी के साथ गाड़ी में सवार होकर हापुड़ की ओर आ रहा था। सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए जिनमे से समीर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।






























