👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पिछले तीन दिनों से संचारी रोग अभियान के तहत शनिवार को आठ गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को मच्छरों का लारवा मिला है. दो गांव ऐसे हैं जहां बिन बरसात के ही जल भराव हो गया. ऐसे में गांव में मलेरिया और डेंगू फैलने का खतरा लगातार मंडरा रहा है. हालांकि इसी बीच एक डेंगू का मरीज भी मिला जिससे स्वास्थ्य विभाग की बेचैनी बढ़ गई है.
गांव धनोरा और पीरनगर सूदना में निरीक्षण के दौरान मच्छरों का लार्वा मिला है जहां जगह-जगह जल भराव में मच्छरों का लार्वा पनप रहा था. वहीं गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के कई गांवों में भी मच्छरों का लार्वा मिला है जहां से डेंगू का एक मरीज भी स्वास्थ्य विभाग को मिला है जिसका उपचार शुरू हो चुका है.
Study at 75% Tution Fee Only!: Sanskar Educational Group

























