गैरहाजिर मिले कर्मचारी का एक दिन का वेतन कटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में स्थित पालिकाध्यक्ष विभु बंसल और अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने पालिका का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बायोमेट्रिक मशीन खराब मिली साथ ही पालिका के आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी गैरहाजिर मिले। पालिकाध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए गैरहाजिर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यालय में सभी कर्मचारी समय पर आए और जनता की समस्याओं का निस्तारण करें। लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने बताया कि कर्मचारियों के समय पर ना आने की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। जिसके चलते पालिकअध्यक्ष विभु बंसल और अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह के साथ पालिका के सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारी अनुपस्थित मिले अर्थात देरी से कार्यालय पहुंचे। पालिकाध्यक्ष ने देरी से कार्यालय आने वाले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा और गैरहाजिर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
होलसेल दामों पर खरीदें फैंसी हार्डवेयर, इलेक्ट्रिक तिजोरी भी उपलब्ध: 9837035492





























