ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में हुआ एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रान्त के द्वारा खेलकुद प्रतियोगिता के अंतर्गत एक दिवसीय डॉ सूरज प्रकाश टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन ब्रैनवेव्स स्कूल में भारत विकास परिषद की हापुड सृजन शाखा के द्वारा आतिथ्य करके आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ललित अग्रवाल (छावनी वाले), भारत भूषण गोयल (दाल चावल वाले), सुधीर गुप्ता (सम्राट प्लाईवुड वाले), हिमांशु गोयल (भट्टे वाले) ने दीप प्रज्वलित करके किया।
टूर्नामेंट में चार जिलों की टीमो ने भाग लिया। जिसमे जिला बुलंदशहर की टीम बह्मोस टूर्नामेंट की विजेता रही, जिला गाजियाबाद की टीम शौर्य उपविजेता रही। हापुड जिला की टीम अग्नि और जिला गौतमबुद्ध नगर की टीम प्रहार ने भी अपने अपने प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया था।
विजेता टीम बह्मोस को हापुड एडिशनल एसपी मुकेश मिश्रा एवं हापुड सी.ओ. सिटी अशोक गहलोत ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
टूर्नामेंट में काफी संख्या में भारत विकास परिषद के प्रांतीय टीम के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट को सफल बनाने में प्रान्तीय अध्यक्ष- पंकज सक्सेना, प्रान्तीय महासचिव- नरेंद शर्मा, प्रान्तीय वित्त सचिव- विपिन अग्रवाल,प्रान्तीय महिला संयोजिका- मुक्ता अग्रवाल,प्रान्तीय चेयरमैन खेलकुद-मनीष महेश्वरी, प्रान्तीय संयोजक खेलकुद- नरेंद श्रीवास्तव, हापुड जिला कोडिनेटर- पंकज गर्ग एवं आतिथ्य सृजन शाखा से प्रान्तीय चेयरमैन (अर्पण सेवा)- मोहित अग्रवाल,कार्यक्रम सयोंजक- वैभव गोयल, शाखा अध्यक्ष- अजय बंसल, शाखा सचिव- सचिन कुमार अग्रवाल, शाखा कोषाध्यक्ष- सचिन गोयल,शाखा महिला सयोजिका- संध्या अग्रवाल, रजनी बंसल,नीतू जैन, निधि बंसल,अंशिका कंसल,भुवन जैन, प्रशांत बंसल,कपिल बंसल,सौरभ गुप्ता,अवनीश गोयल,दीपक गर्ग, मनीष अग्रवाल(दादाबाड़ी), सुमित जिन्दल,पंकज जैन,सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

अग्रवाल महासभा चुनाव: प्रधान पद के निर्दलीय प्रत्याशी विजेंद्र गर्ग लोहे वाले से खास बातचीत
https://youtu.be/TouSDyvqmww





























