
एक करोड़ से गढ़ में पानी की निकासी की होगी व्यवस्था, मिले 50 लाख
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में पानी की निकासी की व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए शासन ने एक करोड़ की धनराशि को स्वीकृति दी है। इस दौरान गढ़मुक्तेश्वर की अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि शासन से एक करोड़ की धनराशि नाला निर्माण के लिए स्वीकृत हुई है जिसमें 50 लाख की राशि पहुंच गई है। नाला निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा। वहीं जल्द निगम नगरीय योजना द्वारा पाइपलाइन बिछाने के बाद टेस्टिंग चल रही है। नगर के लोगों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
बारिश के दौरान क्षेत्र में जल भराव की समस्या को देखते हुए दो नालों का निर्माण करने के लिए पत्राचार किया गया था। इसमें से 50 लाख की धनराशि जारी भी की गई। इस धनराशि से गढ़मुक्तेश्वर और ब्रजघाट में दो बड़े नालों का निर्माण कराया जाएगा। इन नालों का निर्माण आरसीसी से किया जाएगा।
कमल डोसा प्लाजा पर अमूल बटर मसाला डोसा, पनीर छोले भटूरे उपलब्ध: 7017570838, 7668606012





























