गोकशों के गैंग और पुलिस मुठभेड़ में एक गोकश घायल, चार दबोचे










गोकशों के गैंग और पुलिस मुठभेड़ में एक गोकश घायल, चार दबोचे

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड के पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में पुलिस और गोकशों के बीच रविवार की रात चली गोली में एक गोकश घायल हो गया।पुलिस ने घायल सहित चार गोकशों को धर दबोचा।पुलिस ने मौके से एक बैल,बाइक,पशु कटान में प्रयुक्त औजार, तमंचा,जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किया है।पुलिस ने घायल को इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया है।गढ़मुक्तेश्वर पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस रविवार की रात चैकिंग कर रही थी कि एक सूचना पर पुलिस ने गांव अल्लाबक्शपुर के जंगल में नाले के किनारे ईख के खेत में गोकशी की फिराक में लगे गोकशों के एक गैंग को जा घेरा और उन्हें गोकशी न करने के लिए ललकारा।गोकशों ने पुलिस पर फायर कर दिया।पुलिस ने भी जबावी कार्रवाई की और गोली लगने से एक गोकश घायल हो गया।पुलिस ने घायल सहित चार गोकशो को धर दबोचा।पुलिस ने गोकशो के कब्जे से एक प्रतिबंधित जीवित पशु, अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, एक सुपर स्प्लेंडर बाइक एवं पशु कटान करने के औजार बरामद किए है।गोकशो ने प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम 1. आकिल पुत्र सलीम निवासी मौहल्ला झण्डे वाला मीरा की रेती थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड हाल पता मौहम्मदाबाद थाना गजरौला जनपद अमरोहा (घायल)2. नदीम पुत्र सलीम निवासी मौहल्ला झण्डे वाला मीरा की रेती थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड हाल पता मौहम्मदाबाद थाना गजरौला जनपद अमरोहा 3. जैद पुत्र ताहिर निवासी मौहल्ला झण्डे वाला मीरा की रेती थाना गढंमुक्तेश्वर जनपद हापुड़ 4. अकबर पुत्र गफ्फार निवासी मौहम्मदाबाद थाना गजरौला जनपद अमरोहा बताया है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है।

Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010









  • Related Posts

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    🔊 Listen to this हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव वझीलपुर में सोमवार…

    Read more

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    🔊 Listen to this 20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेलाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के पास के गांव वझीलपुर में हर साल आयोजित होने वाला बूढ़े बाबा के मेले…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन
    error: Content is protected !!