👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में शनिवार को कोरोना का एक नया मरीज मिला जबकि पांच मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए. एक्टिव केसों की संख्या घटकर 10 रह गई है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग लगातार सैंपलिंग कर रहा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को शनिवार को एक संदिग्ध की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई. कोरोना का नया मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उपचार शुरू कर दिया है. वहीं पांच मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए जिससे सक्रिय केसों की संख्या घटकर 10 रह गई है.
SIMS CONGRATULATES 2019 BATCH STUDENTS FOR EXCELLENT RESULT, MD/MS RESULT 100% PASS


























