👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने फर्जी नम्बर प्लेट लगी एक बाइक बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि पिलखुवा पुलिस हिंडालपुर कट के पास वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि पुलिस ने एक बाइक सवार को थाम लिया। उसका साथी फरार हो गया। पकड़ा गया आरोपी पिपलैड़ा का असलम है जबकि दिलनवाज उर्फ टिल्लू फरार है। बरामद बाइक पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी है तथा इंजन व चैसिस पर भी फर्जी नम्बर लगे है।






























