
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की ठंडी सड़क पर स्थित चामुंडा माता मंदिर के पुजारी कपिल ने मंदिर में चोरी करते एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे जिसने युवक को हिरासत में ले लिया।
पुजारी कपिल ने बताया कि बुधवार की सुबह वह मंदिर के बाहर काम कर रहे थे। तभी पड़ोस के बच्चे ने सूचना दी कि मंदिर से एक युवक घंटे, चैन और अन्य सामान चुरा रहा है। उसके बाद वह अंदर पहुंचे और युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत पर ले लिया।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601






























