
पति-पत्नी के विवाद में डेढ़ वर्षीय बालक की मौत
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में पति-पत्नी के विवाद में डेढ़ वर्षीय एक बालक की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृत बालक की मां ने विवाद के दौरान उसे छत से फेंक दिया। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला सोमवार का है जब वसीम निवासी मजीदपुरा की अपनी पत्नी से खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई जिसने विवाद का रूप ले लिया। वसीम का आरोप है कि उसकी पत्नी ने डेढ़ वर्षीय बालक आहत को छत से फेंक दिया जिससे उसके बालक की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इसके बाद वह चौकी पर पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695
























