
👁 66 views Views
सांप के डंसने से डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव खगोई में सर्पदंश से डेढ़ साल की मासूम की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
खगोई का सुमित शनिवार की शाम करीब 8:00 बजे अपनी ससुराल से घर लौट रहा था। भूख लगने पर उसका डेढ़ साल का बेटा दक्ष रोने लगा। बच्चे की मां उसके लिए दूध गर्म करने लगी। तभी रोता-रोता बेटा दक्ष दूसरे कमरे में चला गया जहां पहले से मौजूद सांप ने उसे डंस लिया। कमरे में सांप दिखाई देने पर असलियत का पता चला। बच्चे की तबीयत बिगड़ती चली गई और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























