हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की सड़कों पर दौड़ रहे 456 व्यावसायिक वाहनों ने रोड टैक्स जमा नहीं किया है। इन वाहनों पर डेढ़ करोड़ रुपए बकाया है। ऐसे में एआरटीओ विभाग ने राजस्व वसूली के लिए वाहन स्वामियों को आरसी भी जारी की है लेकिन टैक्स जमा न होने से राजस्व को नुकसान हो रहा है। ऐसे में विभाग कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ में 18,336 व्यावसायिक वाहन पंजीकृत है। इन कमर्शियल वाहनों को पंजीकरण के बाद रोड टैक्स चुकाना पड़ता है जिनमें से 456 वाहन ऐसे हैं जिन्होंने पिछले एक वर्ष से अधिक समय से टैक्स जमा नहीं किया है। इन वाहनों पर विभाग का करीब ड़ेढ़ करोड़ रुपए बकाया है। विभाग ने इन्हें नोटिस भी जारी किए हैं लेकिन इसका कोई असर नजर नहीं आ रहा जिनसे जल्द ही वसूली की जाएगी।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:
जैन मिलन की ओर से पर्युषण दशलक्षण महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं


































