
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से बाबूगढ़ पुलिस ने थाना सिंभावली क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम शगुन पुत्र सुनील निवासी गांव शकरपुर थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ है जिसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है।
पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान गांव रसूलपुर नहर की सड़क से आरोपी को दबोच लिया। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने सभी कुछ उगल दिया और उसने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





























