फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार










फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हर्ष विहार कॉलोनी निवासी अनिल सागर के प्लाट का फर्जी बैनामा कराने के मामले में पुलिस ने आरोपी राजकुमार त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में कुछ आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।

पीड़ित अनिल सागर ने बताया कि नवंबर 2025 को उन्होंने एक मुकदमा दर्ज कराया था। 21 जनवरी 2008 को एक प्लॉट के मूल भू-स्वामी ने अपना तथाकथित प्लॉट प्रमिला देवी को विक्रय किया था। 28 दिसंबर 2023 को आपसी सहमति से पीड़ित की सगी बहन ओमvवती द्वारा यह प्लॉट पीड़ित को गिफ्ट डीड कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया था कि चमरी गांव निवासी राजकुमार त्यागी ने एक संगठित गिरोह के तहत दिल्ली निवासी सत्येंद्र कुमार, पूजा, आदर्श नगर कॉलोनी निवासी योगेश कुमार, तेजवीर सिंह, लज्जापुरी निवासी विजेंद्र कुमार, काजीवाड़ा निवासी महफूज खान, मोहित अन्य दो-तीन के साथ साजिश रची। इसके बाद राजकुमार त्यागी ने अपने गिरोह के साथ मिलकर कूट रचित वसीयत का प्रयोग कर 17 अगस्त 2023 को धोखाधड़ी कर बैनामा करा दिया। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब फरार चल रहे राजकुमार त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से खरीदें सामना होलसेल दामों पर: 8191820867








  • Related Posts

    जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय

    🔊 Listen to this जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के अनुसार रंगों का पर्व…

    Read more

    पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है। हापुड़ के व्यस्त चौराहों में से एक तहसील चौराहा पर एक महिला दो बच्चों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय

    जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय

    पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

    पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

    पक्का बाग में अवैध निर्माण

    पक्का बाग में अवैध निर्माण

    फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

    फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

    जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

    जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

    अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

    अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा
    error: Content is protected !!