हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हापुड़ के मोहल्ला हर्ष विहार में हुई फायरिंग के मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपों का नाम आयुष पुत्र रत्न पाल सिंह निवासी फखरपुर कवट्टा थाना खरखौदा है जिसके कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा मय खोखा कारतूस भी बरामद किया है।
जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हर्ष विहार में गुरुवार की शाम हुई फायरिंग के मामले में हापुड़ पुलिस ने अग्निशमन विभाग में तैनात सिपाही सीपी सिंह उर्फ चंद्रपाल सिंह व सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि मोहल्ले के ही सीपी सिंह और मोहित कश्यप में पुरानी रंजिश चली आ रही है जिसे लेकर विवाद हुआ और फायरिंग भी हुई जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और मामले में एक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अग्निशमन विभाग में तैनात सिपाही समेत आठ के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले में एक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम आयुष निवासी कबट्टा थाना खरखौदा है।
अशोक कुमार पुत्र मामचंद निवासी हर्ष विहार ने बताया कि चंद्रपाल पुत्र छद्दा अग्निशमन विभाग में फायरमैन के पद पर है जिसने 15 फरवरी को पुरानी रंजिश के चलते तमंचे व धारदार हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुसकर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। घर में मौजूद लोगों ने यहां-वहां भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।





























