हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में अप्रशिक्षित चिकित्सक के माध्यम से क्लीनिक की आड़ में अस्पताल का संचालन किया जा रहा था और अस्पताल का यह संचालन कर शहर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चंद कदमों की दूरी पर किया जा रहा था. सूचना पाकर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि आखिर किसकी शह पर यह अस्पताल संचालित किया जा रहा था.
स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली कि एक अप्रशिक्षित डॉक्टर क्लीनिक की आड़ में अस्पताल का संचालन कर रहा है. मामले की सूचना पाकर विभाग ने छापा मारा और पाया कि दुकान के पीछे एक मकान को किराए पर लेकर अस्पताल का संचालन किया जा रहा है जहां दो महिलाओं के ऑपरेशन भी किए गए थे. विभाग ने मकान में चल रहे अवैध अस्पताल और क्लीनिक को सील कर नोटिस जारी किया है.
सरकारी नौकरी के लिए बचपन से ही करें बच्चे को तैयार: 8710828384, 8710848586


























