👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर में गंगा किनारे आयोजित गढ़-गंगा मेले में गुम हुए 15 लोगों को पुलिस ने ढूंढ कर परिवारजनों से मिला दिया। गंगा मेला में स्थापित खोया-पाया केंद्र पर मंगलवार को करीब 15 लोगों के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई जिसमें 3 बुजुर्ग, 12 बालक शामिल है। केंद्र पर जैसे ही किसी के गुम होने की सूचना प्राप्त होती, तो पुलिस सक्रिय हो उठती। पुलिस खोये हुए जनों को खोज कर परिवारजनों को सौंप देती है। नागरिकों ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की है।






















