हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सावन के तीसरे सोमवार के उपलक्ष्य में हापुड़ में जगह-जगह प्रसादी का आयोजन किया जा रहा है. स्वर्ग आश्रम रोड पर भी प्रसादी आयोजित की गई जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर अजय सिंघल, सौरव शर्मा, संदीप शर्मा, पंकज शर्मा, जय भगवान सुरेश चंद, तरुण कंसल, जनेश कौशिक, सारंग अग्रवाल, कृष्ण कंसल सहित अनेक भक्तजन शामिल हुए. वहीं हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर भी भंडारा लगाया गया जहां श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर प्रसादी ग्रहण की.
























