
गढ़ विधायक की मांग पर कैंसर पीड़ित को मिली ढाई लाख की मदद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट के रहने वाले हरिया कैंसर की बीमारी से जूझ रहा है जिसकी मदद के लिए विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया ने शासन से पीड़ित को मदद दिलाने की मांग की। इसके बाद मुख्यमंत्री राहत कोष से हरिया को ढाई लाख रुपए की मदद की गई है। उत्तराखंड ऋषिकेश के एम्स में उनका इलाज चल रहा है।
हरिया की बीमारी की जानकारी जब विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया को लगी तो उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने का आश्वासन दिया था। पत्राचार के बाद मुख्यमंत्री राहत कोष से ऋषिकेश अस्पताल में ढाई लाख रुपए की सहयोग राशि को जमा कर दिया गया। इसके बाद हरिया के परिजनों ने सीएम व विधायक का आभार जताया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025































