👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गांव नयाबांस के कम्प्रोजिट विद्यालय के पुरातन छात्रों ने शिक्षक दिवस पर विद्यालय के शिक्षकों किशोर कुमार शर्मा, दीपमाला शर्मा का सम्मान किया। पुरातन छात्रों ने केक काटा और शिक्षकों के प्रति आदर व सम्मान व्यक्त किया।
शिक्षक दिवस पर शिक्षकों व छात्रों ने विद्यालय परिसर को गंदगी रहित किया और गुब्बारों व फूलों से सजाया गया। शिक्षकों ने छात्रों को स्मृति चिन्ह, मिठाई वितरित की और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। छात्रों ने मन लगाकर पढ़ने का संकल्प लिया।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010




























