
गणतंत्र दिवस के पर दिव्यांगजन को मिले कृत्रिम अंग व उपकरण
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): गणतंत्र दिवस पर जनपद हापुड के दिव्यांगजन उस समय मुस्करा उठे,जब उन्हें दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजना के तहत कृत्रिम अंग व उपकरण प्राप्त हुए।
हापुड़ कलैक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री, (स्वतन्त्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग नरेन्द्र कश्यप ने अपने कर कमलों से जनपद के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए। योजनांतर्गत 72 दिव्यागजनों को ट्राइसाइकिल, ए डी एल किट, व्हीलचेयर, बैसाखी आदि सहायक उपकरणों से लाभान्वित किया गया तथा समस्त विभागीय योजनाओं के संबंध में सरकार द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान श्री अभिषेक पाण्डेय जिलाधिकारी, कुंवर ज्ञानंजय सिंह पुलिस अधीक्षक, श्री हिमांशु गौतम मुख्य विकास अधिकारी, श्री संदीप कुमार अपर जिलाधिकारी, श्रीमती ईला प्रकाश उपजिलाधिकारी सदर, श्रीमती ऋचा गुप्ता जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, श्रीमती सुनीता मण्डार जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी व लाभार्थी उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























