
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के गांव चितौली मैया के मंदिर में रामनवमी के अवसर पर रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। चितौली मां के दर्शन करने के लिए भक्त दूर-दूर से पहुंचे और मैया का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया जहां श्रद्धालुओं ने मैया के दर्शन करने के पश्चात उन्हें भोग लगाया और प्रसादी का आयोजन भी किया।
रविवार को रामनवमी के अवसर पर भक्त दूर-दूर से मैया के दर्शन करने के लिए गांव चितौली पहुंचे। मान्यता है कि जो भी मैया से जो कुछ मांगता है। मैया उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करती है। चितौली मैया के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु रामनवमी के अवसर पर मंदिर पहुंचे और मैया का आशीर्वाद लिया।
दिल्ली-एनसीआर का Authority Approved एवं RERA REGISTERED सबसे सस्ता घर Swimming pool, Club House एवं समस्त सुविधाओं के साथ मात्र 39 लाख से शुरू.
कॉल करें 95-2080-7055































