
31 जौलाई को आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मे भगवान पार्श्वनाथ विधान तथा पार्श्वनाथ निर्वाण लाडडू चढाया जायेगा
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): दिगम्बर जैन समाज के कार्यकारिणी सदस्यो की एक बैठक आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक मे निर्णय हुआ कि आगामी 31 जौलाई जैन धर्म के 23 वे तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक है अत: उस दिन प्रातःकाल पार्श्वनाथ विधान पाठ का आयोजन आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर किया जायेगा तथा पार्श्वनाथ निर्वाण लाडडू चढाया जायेगा। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन तथा महामंत्री अशोक जैन ने निर्वाण लाडडू चढाने तथा पार्श्वनाथ विधान पाठ मे बैठकर पूजन कर धर्म लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया। आचार्य नमोस्तु सागर जी के नगर मे चल रहे चातुर्मास के सभी कार्यक्रमो मे उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की। कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, उपाध्यक्ष पुलकित जैन, चेयरमैन राजेश जैन, सुधीर जैन टपिया, सुनील जैन, सुशील जैन, सुरेश चन्द जैन, आर के जैन एडवोकेट, अर्चित जैन, हिमाशु जैन हर्षित जैन सक्षम जैन आदि उपस्थित थे।
Raymond चाहिए तो The Raymond Shop पक्का बाग हापुड़ आईए: 9149331926, 9149343854






























