
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत में स्थित मां नगरकोट कांगड़ा धाम मंदिर में 14 जनवरी को सुबह 11:00 बजे मां भगवती चौकी एवं माखन पिंडी दर्शन का लाभ श्रद्धालु उठा सकते हैं। मुख्य आकर्षण का केंद्र श्री ब्रजेश्वरी देवी जी के माखन पिंडी दर्शन होंगे। संभावना है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा और आसपास के क्षेत्र के लोग दर्शन करने के लिए मंदिर में पहुंचेंगे जिसको लेकर तैयारियां काफी तेजी से चल रही है।
14 जनवरी को महारानी का माखन पिंडी श्रृंगार किया जाएगा जिसमें 151 किलो देसी घी को 108 बार पानी से धोकर माखन तैयार किया जाता है। इसके बाद मक्खन से महारानी के स्वरूप से मक्खन से लेपन किया जाता है। मंदिर ने तैयारी शुरू कर दी है। अध्यक्ष संस्थापक राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मंदिर ने कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है।

























