संविधान दिवस पर कांग्रेस ने लिया संविधान पर आंच न आने देने का संकल्प











संविधान दिवस पर कांग्रेस ने लिया संविधान पर आंच न आने देने का संकल्प
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):संविधान दिवस पर हापुड के कांग्रेस जन ने संविधान पर आंच न आने देने का संकल्प लिया।
हापुड जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को हापुड के कांग्रेसी हापुड के मेरठ तिराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर एकत्रित हुए और बाबा साहेब की पुतिमा पर फूल माला पहना कर उन्हें अपने-अपने श्रध्दासुमन अर्पित किए।
हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था और 26 नवम्बर-1950 को देश में लागू हुआ था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में 26 नवंबर का दिन संविधान के महत्व का प्रसार करने और डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के विचारों और अवधारणाओं का प्रसार करने के लिए चुना गया था। इस दिन संविधान निर्माण समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ सर हरीसिंह गौर का जन्मदिवस भी होता है। इस अवसर पर समस्त कांग्रेस जनो ने सर हरीसिंह गौर को उनकी जयंती पर अपने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के चेयरमैन अरविंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉक्टर आशाराम शर्मा, राजेंद्र गुर्जर,दिनेश शर्मा, रामप्रसाद जाटव, लोकपाल सागर, यशपाल ढिल्लो, रवींद्र गुर्जर, कुसुम लता, मास्टर शहरयाब, संजय छाबड़ा, कपिल शर्मा,निसार अहमद, अनुज कुमार एडवोकेट, सुबोध शास्त्री, विक्की शर्मा, सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव निसार खान, हारून सिद्दीकी, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा,रघुवीर सिंह एडवोकेट सचिन कुमार, शिवम् कुमार, दिव्यांशु चतुर्वेदी, अनूप कर्दम, गोपाल भारती, महबूब मौजूद रहे।

कमल डोसा: 3 डोसे खरीदने पर 500 ML कोल्डड्रिंक, 5 डोसे खरीदने पर फ्रेंच फ्राइज फ्री: 7668606012







  • Related Posts

    100 साल के बुजुर्ग को मारी बजरी, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात के गांव सुल्तानपुर में शनिवार को घर के बाहर चारपाई पर लेटे 100 साल के बुजुर्ग पर बजरी…

    Read more

    सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा

    🔊 Listen to this सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    100 साल के बुजुर्ग को मारी बजरी, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

    100 साल के बुजुर्ग को मारी बजरी, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

    सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा

    सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा

    हापुड़ की बेटी को बुलंदशहर के ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर मुकद्दमा दर्ज

    हापुड़ की बेटी को बुलंदशहर के ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर मुकद्दमा दर्ज

    कार व बस की भिड़ंत में दंपति गंभीर रूप से घायल

    कार व बस की भिड़ंत में दंपति गंभीर रूप से घायल

    बैड शीट व चादर चोर पुलिस ने पकड़ा

    बैड शीट व चादर चोर पुलिस ने पकड़ा

    श्री सिद्धि विनायक अस्पताल ने रक्तदान शिविर लगाया

    श्री सिद्धि विनायक अस्पताल ने रक्तदान शिविर लगाया
    error: Content is protected !!