
टूटी अधिकारियों की नींद, मोदीनगर रोड पर अवैध प्लाटिंग पर की कार्रवाई
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने आखिरकार हापुड़ की मोदीनगर रोड पर गांव बदनौली के पास हो रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। यहां अवैध कॉलोनी पिछले काफी लंबे समय से पनप रही थी। सौदा भी बाजार में उतर गया था और लोग प्लॉट खरीदने के लिए भी पहुंच रहे थे। अब हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की नींद टूटी है जिन्होंने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बुलडोजर की मदद से कार्रवाई की है। सवाल यह खड़ा होता है कि अवैध कॉलोनी के कॉलोनाइजरों ने तो पक्की सड़क का निर्माण भी कर लिया। जब यह अवैध निर्माण हो रहा था तब हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारी कहां थे?
गांव बदनौली के पास अवैध रूप से प्लाटिंग हो रही थी। बताया जा रहा है कि यहां काले धन का भी निवेश हुआ है जिससे राजस्व को हानि हुई है। दलाल भी सक्रिय होकर सौदा लिए बाजार में घूम रहे थे। कई भोले वाले लोगों को तो चपत भी लगा दी है। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने सोमवार को पुलिस बल के साथ मिलकर जेसीबी की मदद से अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की। इस दौरान अवैध कॉलोनी के कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया। एचपीडीए ने बुलडोजर की मदद से पक्की सड़क को भी तोड़ा और अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की। अवैध प्लाटिंग लंबे समय से हो रही थी। अब जाकर प्राधिकरण के अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई की है।
अब घर बैठे कराएं डॉ. लाल पैथ लैब्स से जांच: 9458757038, 9045959419































