हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर स्थिति सिंह व अन्य पुलिसकर्मी अधिकारी मौजूद रहे। ड्रोन की सहायता से क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
आपको बता दें कि त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में अधिकारी लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं और व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लगातार पेट्रोलिंग भी कर रही है। सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस ने ड्रोन की सहायता से क्षेत्र की निगरानी की।





























