👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति व मां चंडी के भक्तों ने सोमवार को मां चंडी जी को 21 किलो का चांदी का नवनिर्मित छतर अर्पित किया। पंडित मुन्ना लाल तिवारी ने पूजा अर्चना सम्पन्न कराई और विधि पूर्वक मां चंडी जी को धारण कराया।
ऐसी मान्यता है कि मां चंडी जी एक सिद्धपीठ है और मां के दरबार से कोई भी भक्त निराश नहीं लौटता। मां सदैव अपने भक्तों पर कृपा की वर्षा करती रहती है। इस मौके पर नवनीत अग्रवाल, सत्य नारायण अग्रवाल, सिम्पल गोयल, दीपक अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER*: 9289923209






























