हापुड़ में जमकर हुआ अश्लील डांस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में जमकर अश्लीलता परोसी जा रही है। अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें फिल्मी गानों पर अश्लील और भोंडे डांस हो रहे हैं। आसपास मौजूद लोगों ने इस तरह के नृत्य की आलोचना की है।
मामला सोमवार की रात का है जब हापुड़ के कसेरठ बाजार के पास सार्वजनिक स्थान पर मंच लगाकर जमकर अश्लील डांस कराया गया। फिल्मी गानों पर ठुमके लगाए गए और अश्लीलता परोसी गई। आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हो गए और वीडियो अपने फोन में बनाने लगे। पुलिसकर्मी भी बैठकर इत्मीनान के साथ डांस को अपने मोबाइल में कैद कर रहे थे।
स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं पर गलत असर पड़ रहा है। बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए जो डांस देखने के लिए पहुंचे। सार्वजनिक स्थान पर जिस तरह अश्लीलता परोसी गई ऐसे में कार्यक्रम का आयोजन करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कुछ लोगों ने तो यह भी बताया कि लोगों ने यहां नोटों की गद्दी भी उड़ाई। इस तरह के अश्लील और भोंडे डांस की लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं।
सब्सिडी के साथ लगवाएं सोलर पैनल: 9897985509, 9068802851
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586






















