LIBRARY PHOTO
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला चमरी निवासी नूतन प्रकाश त्यागी ने गाजियाबाद के एडीएम भूमि अध्यापति के बाबू विजय पंकज के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की जिसके बाद उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर गाजियाबाद के कविनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि नूतन प्रकाश त्यागी का कहना है कि उनकी पैतृक संपत्ति गांव चमरी में है जहां 1986 से दुकानें बनी हुई है। उनका कहना है कि जब हापुड़ गाजियाबाद का हिस्सा था तो उनकी जानकारी के बिना उनकी भूमि को हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के नाम करा दिया गया जबकि असल में कब्जा उन्हीं के पास है। ऐसे में नूतन त्यागी एचपीडीए के कार्यालय पर मुआवजे की मांग को लेकर गाजियाबाद एडीएम एलए के यहां भूमि के स्थानांतरण और भूअर्जन के विरोध में जून 2022 से धरना दे रहे हैं। नूतन त्यागी का आरोप है कि 15 जून को गाजियाबाद के एडीएम भूमि अध्यापति के बाबू विजय पंकज का फोन आया और कहा कि 5 लीटर तेल मंगा कर आग लगा लो तभी कोई सुनवाई हो सकती है। अन्यथा प्रशासन कोई सुनवाई नहीं करेगा। तुम्हारा कुछ नहीं होगा अपना मुआवजा उठाओ या हाई कोर्ट से स्टे कराओ। गाजियाबाद की कविनगर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























