हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी फ्लाईओवर शहर के मुख्य मार्गों में से एक है। हापुड़ शहर के लोग बाबूगढ़, गढ़मुक्तेश्वर, नवीन मंडी आदि स्थानों पर आने जाने के लिए इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं जहां सड़क पर गड्ढे होने की वजह से लोगों को आने-जाने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान गड्ढों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। राहगीरों की मांग है कि जल्द से जल्द गड्ढे को भरा जाए।
आपको बता दें कि बाबूगढ़ आदि क्षेत्रों से हापुड़ आने वाले लोगों के लिए देवनंदिनी फ्लाईओवर ही मुख्य रास्ता है जहां की सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त होने लगी है जिससे आने जाने वाले राहगीरों को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। गड्ढा देखकर कई बार चालक भी वाहन को अचानक मोड़ देते हैं जिससे हादसा होने का खतरा लगातार मंडराता रहता है। गड्ढे धीरे-धीरे बड़े होते जा रहे हैं। राहगीरों ने सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है।
हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…
Read more
























