
एनएसएस का दौमी में सात दिवसीय शिविर शुरू,स्वच्छता पर दिया जोर
हापुड, सीमन (EHAPURNEWS.COM):हापुड के आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में महाविद्यालय की प्राचार्या के संरक्षण व कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमारी के निर्देशन मे 22 मार्च से 28 मार्च तक गांव दोयमी में लगने वाले सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ रविवार को महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या प्रोफेसर अमिता शर्मा ने स्वयंसेविकाओं की प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर शिविर स्थल के लिए रवाना करके किया। प्राचार्या ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस का उद्देश्य युवा विद्यार्थियों को सामुदायिक सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए अनुभव प्रदान करना है। प्राचार्य ने छात्राओं को शिविर में होने वाले क्रियाकलापों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने व अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया तथा शिविर के सफल संचालन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।
स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के नारे ‘पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं आओ हम सब पेड़ लगाए ‘,’पानी बचाने का करो जतन पानी है अनमोल रतन’ जैसे विभिन्न प्रकार के नारों का उदघोष करके लोगों को जागरूक किया।स्वयंसेविकाएं महाविद्यालय से पैदल प्रभात फेरी लेकर गांव दोयमी में स्थित शिविर स्थल पर पहुंची। स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल की साफ सफाई कर बैठने की व्यवस्था की। मंदिर व मंदिर के आसपास के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। शिविर के सुव्यवस्थित संचालन के लिए समितियां बनाई गई तथा सभी समितियां को उनके दायित्व सौंप गए। शिविर स्थल की व्यवस्थित साज सज्जा के पश्चात स्वयंसेविकाओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया तथा छात्राओं ने स्वच्छता जागरूकता विषय पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जिसमें भूमिका, दीपांशी, सोनिका, रिया ,नेहा ,सुहाना व समीक्षा त्यागी स्वयंसेविकाओं ने हिस्सा लिया तथा इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वयंसेविकाओं ने लोगों को संदेश दिया की हमें जगह-जगह कूड़ा करकट खुले में नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि उसे पशुओं के द्वारा खा लिया जाता है तथा वह उनके लिए जानलेवा साबित होता है साथ ही ईंधन के लिए हरे भरे पेड़ पौधे काटने की बजाय सूखी लकड़ियों का इस्तेमाल करने की सलाह दी। नुक्कड़ नाटक के अंत में गंदगी हटाओ बीमारियों को दूर भगाओ गीत के साथ लोगों को अपने आसपास सफाई रखने प्लास्टिक का कम प्रयोग करने व गंदगी को दूर भगाने का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमारी ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने अपने जीवन में स्वच्छता अपनाने व बीमारियों को दूर भगाकर स्वस्थ रहने की प्रेरणा दी।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867






























