एनआरएमयू ने शुरू की चार दिन की भूख हड़ताल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने और नई पेंशन व्यवस्था को रद्द करने समेत अन्य मांगों को लेकर नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन से जुड़े 21 कर्मचारी भूख हड़ताल पर चले गए हैं। 8 जनवरी यानि सोमवार को यह भूख हड़ताल शुरू हुई जो कि 11 जनवरी तक चलेगी। चार दिन की इस भूख हड़ताल में 21 कर्मचारी बैठे हुए हैं जिनकी मांग है कि सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करें और नई पेंशन व्यवस्था को तुरंत निरस्त करें। यह कर्मचारी हापुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं जिनकी मुख्य मांग पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने की है। राशिद, नीरज, रविंद्र, इरफान आदि हड़ताल पर बैठे हुए हैं।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483



























