महिलाओं के सशक्तिकरण का सबसे सशक्त माध्यम है एनआरएलएम












महिलाओं के सशक्तिकरण का सबसे सशक्त माध्यम है एनआरएलएम

हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): राष्ट्रीय ग्राम आजीविका मिशन महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण का सबसे सशक्त माध्यम है। इससे जुड़े समूहों की महिलाओं और उनके परिवार में खुशहाली आ सकती है। समूहों के संगठनों को मजबूत बनाकर सामाजिक और राजनीतिक ताकत भी बनाया जा सकता है। यह उद्गार खंड विकास अधिकारी श्रुति सिंह ने व्यक्त किए। समूहों की गतिविधियों पर उन्होंने गहनता से प्रकाश डाला और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत हापुड़ विकास खंड में ग्राम प्रधान व स्वयं सहायता समूहों के दो दिवसीय प्रशिक्षण के समापन अवसर पर बोल रही थीं। इस अवसर पर प्रमुख प्रशिक्षक पिंकी शर्मा, ज्योति शर्मा, कविता शर्मा और अमित सिंह तोमर ने पंचायती राज विभाग और समूहों के बारे में गहन जानकारी दी। ग्राम सभा, ग्राम पंचायत और ग्राम पंचायत की 6 समितियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कविता शर्मा 5 साल ग्राम प्रधान भी रह चुकी हैं। उन्होंने पंचायतों के लिए अपने व्यवहारिक अनुभव भी दिए। इस अवसर पर प्रमुख प्रशिक्षक अमित तोमर ने कहा कि ग्राम प्रधान अपनी पंचायत की प्रभावी ग्राम निर्धनता न्यूनीकरण योजना बनाएं। इससे ग्राम पंचायतों को निर्धनता के अभिशाप से मुक्ति मिलेगी। ग्राम पंचायत में सभी लोग खुशहाल होंगे। पिंकी शर्मा ने सतत विकास के नौ थीमो पर ग्राम पंचायतों को संतृप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक गोपाल राय, डीपीआरसी के उप प्रधाना चार्य व राष्ट्रीय युवा पुरस्कार अवार्ड से पुरस्कृत हरकीरत सिंह, वरिष्ठ सचिव मुकेश शर्मा और आकाशदीप मौजूद रहे।









  • Related Posts

    हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम सर्वे…

    Read more

    फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

    🔊 Listen to this फर्जी बैनामा करने पर दबोचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

    हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

    फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

    फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

    सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

    सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

    लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

    लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

    गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

    गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

    “एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”

    “एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”
    error: Content is protected !!