हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में बदमाशों को उम्दा किस्म के तमंचे कौन सप्लाई करता है। हथियारों के इस कारोबारी का पुलिस को पता चल गया है। हथियारों का यह धंधेबाज थाना सिंभावली के गांव सिखेड़ा का रहने वाला है। फिलहाल धंधेबाज गायब है और उसके घर पर ताला लटका है। पुलिस ने आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है।
हुआ यह था कि हरियाणा के फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच पुलिस तिहरे हत्याकांड के आरोपी नीरज को लेकर गांव सिखेड़ा पहुंची। नीरज ने पुलिस को बताया कि तिहरे हत्याकांड में प्रयुक्त तमंचा सिखेड़ा के एक व्यक्ति से खरीदा गया था। क्राइम ब्रांच फरीदाबाद टीम की अगुवाई दरोगा ब्रह्म प्रकाश कर रहे थे। दरोगा ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि जनपद फरीदाबाद के धौज थाना के अंतर्गत नीरज ने अपने सहयोगी के साथ सास, पत्नी, साले व एक अन्य को गुरुवार को गोली मार दी थी जिससे तीनों लोगों की मौत हो गई। पूछताछ के दौरान नीरज ने पुलिस को बताया कि उसने हत्या में प्रयुक्त तमंचा थाना सिंभावली के गांव सिखेड़ा की के एक व्यक्ति से खरीदा था।
मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























