हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अवैध कब्जा करने वालों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई की जमीन पर भी अवैध कब्जा कर लिया है जिसे हटाने के लिए एनएचएआई ने फ़ोर्स मांगी है. इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भी लिखा गया है.
गाजियाबाद के डासना से हापुड़ बाईपास तक करीब 28 किलोमीटर का क्षेत्र है जहां एनएचएआई की भूमि पर अवैध रूप से कच्ची पक्की दुकानें, खोखे का निर्माण आदि कर कब्जा कर लिया है. 28 किलोमीटर के क्षेत्र में डेढ़ सौ स्थान चिन्हित किए गए हैं जहां लोगों ने अवैध निर्माण किया हुआ है. सभी को दो बार नोटिस दिया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया जिसके बाद जिला अधिकारी को पत्र लिखकर फोर्स मांगी गई है. पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
हापुड़ में खुल गई Best Shot Shooting Academy, 7668494749






























