हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद हापुड़ में गत चार वर्ष में हुए बड़े-बड़े बैनामों की जांच के आदेश दिए है और शासन ने एक पखवाड़े ऐसे सभी मामलों की रिपोर्ट तलब की है ताकि स्टाम्प ड्यूटी चोरी में लिप्त प्रोपर्टी के धंधेबाजों से कर चोरी की वसूली ब्याज सहित की जा सके।
सहायक महानिरीक्षक निबंधन अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि बड़े बैनामों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है औऱ स्टाम्प ड्यूटी चोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए वसूली की जाएगी।
उत्तर प्रदेश सरकार को ऐसे इनपुट मिले थे कि जनपद हापुड़ में कोरोना काल से अब तक सैकड़ों अवैध कालोनी काटी जा चुकी है औऱ कृषि भूमि का लैंड लूज का बदलवाए बिना ही टुकड़े-टुकड़े में बेच दी गई है। बाजार भाव से कम कीमत पर बैनामे कराए गए हैं. जिससे स्टाम्प ड्यूटी की भारी चोरी हुई। एक ही परिवार ने अन्य सदस्यों के नाम कई-कई प्लाट खरीदी है।
इसके अतिरिक्त दिल्ली-गढ़ रोड, रेलवे रोड पर जवाहर गंज के पास, तारा मिल कालोनी, राधापुरी, रामगंज, प्रकाशनगर, पटेल नगर, शिवपुरी, श्री नगर, एलएन स्कूल रोड पर अनेक भवन व प्लाट, पंजाबी कालोनी व रेवती कुंज में सैकड़ों ऐसे भवन है, जो करोड़ों रुपए में बिके हैं और उनके बैनामे लाखों रुपए में किए है। यदि प्रदेश सरकार ने राजस्व अफसरों ने निष्ठा और ईमानदारी के जांच की तो सरकार को अरबों रुपए का राजस्व हाथ लगेगा। जनपद हापुड़ मे गत चार साल में प्रोपर्टी में कालेधन का भारी निवेश किया गया। राजस्व विभाग प्रोपर्टी के बड़े सौदों को ईडी व आयकर के साथ भी साझा करना चाहिए।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700





























