👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभिभावकों से मोटी रकम वसूलने के बाद भी स्कूली वाहन बिना फिटनेस के दौड़ रहे हैं। एआरटीओ ने ऐसे 46 वाहन स्वामियों को नोटिस भेज कर एक सप्ताह में वाहनों की फिटनेस करने के आदेश दिए हैं। अगर बिना फिटनेस सड़कों पर वाहन दौड़ते मिले तो उन्हें सीज करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
जनपद हापुड़ में 476 स्कूली वाहन पंजीकृत है। मानकों के अनुसार वाहनों पर स्कूल का नाम, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र सहित विभिन्न मानकों को पूरा करना होगा लेकिन कई स्कूली वाहन ऐसे हैं जो कि बिना फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इन 46 अनफिट वाहनों को नोटिस भेजा गया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























