
बिना गेटवे के 30 लाख का भुगतान करने पर 21 ग्राम पंचायत सचिवों का नोटिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 21 ग्राम पंचायत सचिवों ने बिना पेमेंट गेटवे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किए 30 लाख रुपए का भुगतान कर दिया। ऐसे में ग्राम पंचायत सचिव रडार पर हैं जिन्हें नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है। उचित जवाब न मिलने पर आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।
पंचायत राज विभाग ने ग्राम सचिवालय के कंप्यूटर में गेटवे सॉफ्टवेयर डाला हुआ है जिसके माध्यम से ही विकास कार्यों का भुगतान किया जाता है लेकिन जनपद हापुड़ में 21 ग्राम पंचायत सचिव ऐसे हैं जिन्होंने बाहर के कंप्यूटरों से जिले में करीब 30 लाख रुपए का भुगतान कर दिया। इसके पीछे मंशा क्या है?, इसको लेकर नोटिस जारी किया गया है। फिलहाल ग्राम पंचायत सचिवों में हड़कंप मचा है।
AMERICAN EDU GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN 2025-2026 || 8282827731



























