हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना में किराए पर भूखंड देने वाले 20 भूखंड स्वामियों को नोटिस दिया गया है जिनके विरूद्ध जल्द ही कड़ी कार्रवाई होगी. बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने ऐसे उद्यमियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है जिन्होंने भूखंड किराए पर दिए हुए हैं और प्राधिकरण को मामले से अवगत नहीं कराया है.
चार जून को औद्योगिक क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 17 लोगों की मौत हो गई हुई थी. हादसे से सबक लेते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है और 20 से अधिक उद्यमियों को नोटिस भेजा जा चुका है. भूखंड स्वामियों को 15 दिनों का समय देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
Very excited to share selection of our student Adil with Mayo Clinic, Florida, USA.
www.sanskareducationalgroup.ac.in





























