हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में सहकारी विभाग की 17 खाद समितियों को नोटिस जारी किया गया है. वित्तीय वर्ष 2021 से 22 में जनपद हापुड़ के 88 हजार किसानों को सहकारिता खाद समितियों से केसीसी पर दिए गए 323.64 करोड के ऋण में सिर्फ 232.82 करोड़ की रिकवरी हो चुकी है. अभी भी 90 करोड़ से अधिक बकायादारी बाकी की है जिसके चलते खाद समितियों को नोटिस जारी किया गया है. रिकवरी की अंतिम तारीख 30 जून है. सहकारिता विभाग में लापरवाही बरतने पर 17 समितियों को नोटिस जारी किया है. दरअसल समितियों से केसीसी पर मिलने वाले ऋण की 25 फ़ीसदी राशि से खाद उर्वरक खरीदे जाते हैं. बाकी पैसा खेती के लिए होता है. लेकिन अभी भी 90 करोड़ से अधिक की बकायादारी शेष है जिसके चलते समितियों को नोटिस जारी किया गया है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























