हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने पत्र भेज कर सरकारी आवास को खाली करने के लिए कहा है। पत्र में हवाला दिया गया है कि वह गढ़मुक्तेश्वर स्थित कालोनी में बने आवास में अनाधिकृत रूप से रह रहे हैं जो कि नियम विरुद्ध है। ऐसे में सोमवार तक सरकारी आवास को आवास खाली करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न होने पर नियम अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम का कहना है कि नोटिस की जानकारी मिली है और इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। निर्देशों का पालन किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आवास खाली करने के लिए सोमवार तक का समय दिया गया है। उन्हें गेराज भी खाली करना पड़ेगा और आवास पर साफ-सफाई के लिए नियुक्त किए गए सफाई कर्मियों को भी हटा दिया गया है।
ये भी पढे़ःसुबह खाली पेट करें एक आंवले का सेवन
https://healthycharcha.in/consume-one-gooseberry-in-the-morning-on-an-empty-stomach/
शादी समारोह में हलवाई के लिए संपर्क करें : 9219157295




























