अवैध कब्जा करने के मामले में 20 को नोटिस










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर के गांव बदरखा में तालाब पर अवैध कब्जा करने के मामले में 20 कब्जेदारों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है और कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं। लेखपाल की रिपोर्ट पर तहसीलदार ने यह कार्रवाई की है। तहसीलदार सीमा सिंह का कहना है कि बदरखा गांव के कुछ लोगों ने तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण करा लिया है जिसकी वजह से तालाब में जाने वाला पानी सड़कों व गली मोहल्लों में फैला रहता है। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने जांच शुरू की। हल्का लेखपाल से पैमाइश कराई गई। इसके बाद तहसील प्रशासन ने 20 लोगों को जल्द से जल्द कब्ज़ा छोड़ने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए नोटिस भी जारी किया गया है।
बताया जा रहा है कि यह लोग सरकारी भूमि पर पहले तो कूड़ा फेंक कर उसे बराबर कर लेते हैं और मौका देखकर मिट्टी डालकर झोपड़ी बना लेते हैं और अवैध रूप से कब्जा कर लेते हैं।

हापुड़ के एसएसवी कॉलेज में बीबीए बीसीए के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : 9910235536








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!