👁 0 views Views
भाजपा के लिए राष्ट्रवाद से बड़ा कुछ नहीं
हापुड सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री संजीव गोयल सिक्का ने शनिवार को धर्मपुर गांव में किसान चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीव राष्ट्रवाद पर टिकी है ।राष्ट्रवाद से बढ़कर भाजपा के लिए कुछ भी नहीं है सदैव राष्ट्रहित और जनता के हित से बढ़कर भाजपा के लिए कभी कुछ भी नहीं रहा , ग्राम धर्मपुर 15 बिस्वा मे सभी किसान एक किसान चौपाल में एकत्र हुए और वहां पर भाजपा की नीति और रीतियों के बारे में किसानो को बताया। इस अवसर पर भुजवीर सिंह अशोक तोमर प्रवेश तोमर श्रीपाल राणा देवेंद्र सिंह बलवीर सिंह हरिराज तोमर मोहित तोमर आदि रहे।
New Year पर डीजे नाईट पार्टी के लिए सम्पर्क करें: 7895153497



























