हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर भूख हड़ताल की जिसकी अध्यक्षता इरशाद खान ने की। इस दौरान कई रेलकर्मी हड़ताल में शामिल हुए। कर्मचारियों ने नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के बैनर तले 8 मांगों को रखा।
नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन के कर्मचारियों ने मांग की कि रेलवे का निजीकरण न हो, 1 जनवरी साल 2014 और उसके बाद रेलवे में नियुक्त हुए रेलवे कर्मचारियों को पुरानी गारंटी पेंशन बहाल कर सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए, रेल कर्मियों को उच्च वेतनमान में पदोन्नति के अवसर दिए जाएं, रनिंग कर्मचारियों की समस्याओं को सुना जाए, खाली पड़े रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए, केडर रिस्ट्रक्चरिंग कार्य पूर्ण कर अविलंब उसे लागू किया जाए, ट्रैक मैनेजर व विभिन्न कर्मचारियों की सेवा शर्तों में सुधार किया जाए तथा लंबित जायज मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। भूख हड़ताल में संयोजक राजेश अग्रवाल, ओमवती, नीरज चौधरी, अमित त्यागी, खेमचंद आदि उपस्थित रहे।
पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला
🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…
Read more























