
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला खाई की रहने वाली अलीशा फर्जी कस्टम अधिकारी बनकर घूम रही थी जिसने कस्टम अधिकारी की वर्दी भी पहनी हुई थी। नोएडा के सेक्टर 148 मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार को नोएडा पुलिस ने फर्जी कस्टम अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद फर्जी कस्टम अधिकारी झटपटाने लगी और पुलिस से छोड़ने की मिन्नतें करने लगी। पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी कस्टम अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया जो वर्दी पहनकर रॉब दिखाती थी।
मूल रूप से हापुड़ के मोहल्ला खाi की रहने वाली अलीशा फिलहाल पिलखुवा क्षेत्र के जवाहर बाजार में रह रही थी जो वर्दी पहनकर अपना रोब दिखाती। मामला मंगलवार की दोपहर का है जब हेड कांस्टेबल वंदना अहलावत को मेट्रो स्टेशन पर महिला की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत हुई। जब अलीशा से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी जिसके बाद मौके पर तुरंत क्विक रिस्पांस टीम पहुंची, पुलिस भी वहां पर पहुंची जिसके बाद फर्जी कस्टम अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। थाना नॉलेज पार्क पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर


























