
नोडल अधिकारी ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जुलाई चक्र के अंतर्गत हापुड़ जिले के लिए नामित नोडल अधिकारी, डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर धनौरा और आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र वाझीलपुर का भ्रमण किया गया। दोनों ग्रामों में साफ सफाई, नालियों में एंटी लार्वा स्प्रे, फॉगिंग, झाड़ियों की कटाई, शुद्ध पेय जल की आपूर्ति आदि कार्यों की जानकारी ली गईं। साथ ही नोडल अधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर धनौरा और वाझीलपुर का निरीक्षण किया और केन्द्रों के समुचित संचालन हेतु संवेदीकरण किया। जॉइंट डायरेक्टर डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा और उनके साथ आए जिला मलेरिया अधिकारी सतेंद्र कुमार द्वारा और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राधेश्याम यादव के द्वारा मां के नाम एक पेड़ कार्यक्रम के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर वझीलपुर में एक एक पौधों का रोपण किया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)


























