#Hapur में अभी किसी भी तरह की छूट नहीं










गृह मंत्रालय के एक आदेश के बाद आज जनपद हापुड़ में लोगों में भ्रम पैदा हो गया। सभी सोचने लगे कि वह दुकानें खोल सकते हैं लेकिन आदेश के बाद जनपद हापुड़ में जिलाधिकारी अदिति सिंह ने तस्वीर स्पष्ट करते हुए ट्वीट के ज़रिए जानकारी दी है कि अभी जिले में किसी भी तरह की कोई छूट नहीं दी जाएगी। जिलाधिकारी ने ये फैसला जिले की स्थिति को देखते हुए लिया जनपद हापुड़ में अब तक 19 कोरोना के केस पाए गए हैं और इनमें से 18 एक्टिव केस हैं।

जिलाधिकारी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि जिस तरह के हालात जिले में बने हुए हैं उसे देखते हुए अभी किसी तरह की छूट नहीं दी जा सकती। अगर किसी को किसी भी तरह की इमरजेंसी है वह 112 or 0122-2304834 पर कॉल कर सकता है। डीएम ने स्पष्ट किया है जनपद हापुड़ में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

ये था गृह मंत्रालय का आदेश:

गृह मंत्रालय ने शनिवार को आदेश जारी कर कहा कि आज से गांव और कस्बों में शॉपिंग मॉल और सलून को छोड़कर बाकी दुकानें खुलेंगी। शहरी क्षेत्र में सिर्फ आवासीय परिसर, कॉलोनियों के आसपास और स्टैंड-अलोन शॉप (अलग-थलग सिर्फ एक दुकान हो) को ही खोलने की इजाजत दी गई है। शराब, सिगरेट और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पहले की तरह हर जगह प्रतिबंधित रहेगी। उन इलाकों में दुकान नही खुलेंगी, जिन्हें कोरोना (Corona) हॉटस्पॉट (Hotspot) माना गया है या कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

गृह मंत्रालय ने कुछ शर्तें भी रखीं:

इसी के साथ केंद्र सरकार ने कुछ शर्ते भी रखी थीं जैसे  दुकानों में सिर्फ 50 फीसदी स्टाफ के साथ काम होगा। ये सभी लोग मास्क लगाएंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे। सभी दुकानें संबंधित राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना अधिनियम के तहत पंजीकृत होनी चाहिए।

 लेकिन फिलहाल हापुड़ की स्थिति को देखते हुए ये फैसला जिले में लागू नहीं होगा।







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!