हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के पुष्पावती पूठ के गंगा तट पर रविवार को नीति आयोग भारत सरकार के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार पहुंचे और उन्होंने वन महोत्सव के समय लगाए गए वृक्ष हरिशंकरी, नीम,खस घास,बॉस आदि का निरीक्षण किया। गंगा तट कटान को लेकर अपनी चिंता प्रकट करते हुए जिला गंगा समिति के सदस्य भारत भूषण गर्ग से आवश्यक कार्यवाही के लिए कहा। इसके पश्चात निर्माणाधीन घाट का निरीक्षण करते हुए कहा कि कार्य करते समय गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि गांव का पानी किसी भी स्थिति में गंगा में न जाये। पानी की व्यवस्था तालाब में जाने की की जाए।
इस अवसर पर महेश केवट, गोपाल दत्त,अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333






























