👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस ने आगामी निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से नौ बदमाशों को रविवार की रात को छह-छह महीने के लिए जिला बदर किया। इस दौरान जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने ढोल के साथ यह घोषणा की और नोटिस तामिल कराकर छह महीने के लिए निष्कासित किया।
रामनिवास पुत्र किशन, अबरार निवासी पीरवाउद्दीन समेत नौ शातिर अपराधियों को छह-छह महीने के लिए जिला बदर किया है। जनपद हापुड़ की पुलिस इस वर्ष 155 के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई कर चुकी है। निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने नोटिस तामील करा कर जिलाधिकारी के आदेश पर बदमाशों को छह महीने के लिए जिले की सीमा से निष्कासित किया।




























